
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 पर देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का बयान आने के कुछ देर बाद ही जम्मू-कश्मीर के पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है। जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट पर कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, वह भगवान का फैसला नहीं है। महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 के मामले पर अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है.। महबूबा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछ्ले दिन दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि 11 तारीख को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और 30 सितंबर, 2024 तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने का भी आदेश जारी किया है।