
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली हो या कोई अन्य दूसरा राज्य लोगों को ठंड की मार से झेलना पड़ रहा है। हालांकि आगामी 2 दिन के बाद मौसम में कुछ करवट लेने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है । मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसमें कहा है कि गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में छाया रहा कोहरा धीरे-धीरे समाप्त होगा । स्काईमेट की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसमें 12 से 13 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ों से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। जिसके कारण ठंड में थोड़ी कमी रह सकती हैं। वहीं 16 और 17 जनवरी को हवाई कुछ कम रहने के कारण ठंड से हल्की राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से कही गई है लेकिन इतना भी कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों के लोगों को हल्की ठंड झेलनी पड़ेगी सकती हैं।