गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला का हुआ शुभारंभ

0
fastlive news

दिसपुर : देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक असम के गुवाहाटी में स्थित प्रख्यात तीर्थ स्थल कामाख्या मंदिर का अंबुबाची मेला का आज से शुभारंभ हो गया है। इस मेले के शुभारंभ होने के साथ लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस प्रख्यात तीर्थ स्थल कामाख्या मंदिर में कई दिनों तक चलने वाले अंबुबाची मेला का समापन इसी महीने के 26 जून को संपन्न होगा । लेकिन यह भी जा रहा है कि कामाख्या मंदिर में आयोजित इस अंबुबाची मेला के दौरान मंदिर के द्वार बंद रहेंगे । जो 26 जून को मेला समापन के पूर्व 25 जून की रात को करीब 9:08 पर इस मंदिर के द्वार को खोला जाएगा। इस मेले के आयोजन को लेकर कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने और उनके सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news