शहीद शक्ति को हजारों लोगों ने किया नमन

0
fastlive news

कतरास : शहीद शक्तिनाथ महतो की शहादत दिवस पर शनिवार को उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, टाटा सिजुआ 12 नंबर तथा शक्ति चौक पर अलग अलग श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई । शहीद शक्ति के शहादत दिवस के मौके पर शहीद के परिजन, विभिन्‍न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन के लोग, छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवियों ने शहीद शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्‍नी सूची देवी ने शक्तिनाथ की प्रतिमा को दूध से नहाकर धूप-दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का लाल-हरा झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया।

शहीद शक्ति के इस प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार झा,

झामुमो जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन, हरि प्रसाद पप्पू, हलधर महतो, भतीजा पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो, शहीद के भाई सुरेश महतो, अशोक चौहान, टाटा सिजुआ कोलियरी के पूर्व राकोमयू अध्यक्ष संजय सिंह, वर्तमान अध्यक्ष किशन महतो, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, चंद्रिका सिंह यादव, पार्षद कल्पना महतो व मधुमाला, कपुरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश महतो, सोनू श्रीवास्तव, जोगता नागरिक समिति के अनुज कुमार सिन्हा, महादेव हांसदा, दयाल महतो, सुमित महतो, शेख उस्मान, मोहन महतो, बसंत महतो, दुर्गा चरण मरांडी, शक्ति कालेज के प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद, प्रो. मनोज महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित समाधि स्थल परिसर स्थित मैदान में नौ दिवसीय शक्ति मेला का शुभारंभ हुआ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news