
मुंबई: इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरती प्रतिभाओं का गला घोटा जाता है। उक्त बातें सोना महापात्रा ने सोनू निगम के म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया है जैसे दावों को सपोर्ट करते हुए ओर अधिक बल देने के लिए कही है। सोना महापात्रा ने वर्तमान फिल्म जगत से जुड़े हालात को देखते हुए कहा है कि फिलहाल पूरे म्यूजिक इको सिस्टम को जमीन पर उतारने की जरूरत है। सोना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 100 गानों में से 8 गाने फीमेल सिंगर को मिलते हैं। इतना ही नहीं रोमांटिक गाने में चार लाइने मिलती है। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को बताया कि इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री ए एक्सटेंशन है। इसलिए फिल्म संगीत पर बहुत जोर रहता है। लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सत्यता को बताते हुए कहा कि हकीकत में यहां उभरती प्रतिभाओं का गला घोंटा जाता है।