
मुंबई : 14 वे भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मेलबर्न में होना तय हुआ है। इस फ़िल्म फेस्टिवल के लिए नामांकन की घोषणा बीते महीने हुई थी। यह फेस्टिवल 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस भारतीय फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि भारत के बाहर होने वाला यह भारतीय फिल्म महोत्सव सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल है। इस फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी।