
नैनीताल : उत्तराखंड में पिछ्ले कुछ दिनों से वर्षा का कहर जारी है। वर्षा के इस कहर से स्थानीय लोग ही नहीं बाहर से आने वाले लोग भी काफी परेशान है। यदि देखा जाय तो पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला ऐसा जारी है कि लोग सोचने को मजबूर हो गए हैं। इस मूसलाधार वर्षा के कारण
पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में पहाड़ से एक चट्टान ऐसी टूटा की उसके चपेट में 8 से 10 लोगों के आने की सूचना है । चट्टान के चपेट मे जो लोग आए हैं उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहां की स्थिति अभी भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस घटना का शिकार कितने लोग हुए हैं। क्षेत्र में किसी तरह की जानमाल की कोई क्षति न हो इसके लिए वहां की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। आगामी दिनो क्षेत्र में होने वाले वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी किया है। मौसम विभाग ने क्षेत्र को लेकर जो सूचना जारी किया है उसमें देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर को येलो अलर्ट पर रखा है।