
मुंबई : शाहरुख की लाडली सुहाना खान बहुत ही जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इतना ही नहीं पिछ्ले कुछ दिन पहले ही सुहाना खान एक इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनीं। इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर को लेकर सुहाना खान ने कहा कि आने वाले दिनों में वे ब्रांड का हिस्सा बनने से काफी खुशी महसूस कर रही है। कहा जा रहा है कि वर्ष 2023 के अंत तक सुहाना खान जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ के साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और अन्य स्टार किड्स के साथ काम कर अपने को बॉलीवुड में कदम रखने का एक रास्ता चुनी है। जो आने वाले दिनों में उसे एक मुकाम तक पहुंचने में मदद मिलेगा।