अज्ञात लोगों ने पत्थर मार कर हाइवा किया क्षतिग्रस्त

0
fastlive news

बाघमारा : मुराईडीह कलोनी निवासी अशोक चौहान का हाइवा गाड़ी (नंबर जेएच 10 ए एम-9421) को बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिय। थाने में दिए गए लिखित शिकायत के अनुसार उक्त हाईवा डूमरा स्थित बांसटाल के समीप रात में खड़ा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने हाइवा पर पत्थर मारकर शीशे को तोड़ दिया। पत्थरबाजी में कैबिन के अंदर बैठा हाईवा के खलासी गोविंद केशरी बुरी तरह से घायल हो गया उनके सर पर गंभीर चोट लगी है। जिसका इलाज डूमरा अस्पताल में कराया गया। उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया।खलासी की हालत गंभीर बताई जाती है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news