
बाघमारा : चर्चे में आई कतरास कोयलांचल के आकाश किनारी कोल डंप के बाद ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया, बेनीडीह एवं नदखरकी कोल डंप में भी बुधवार से भारी पुलिस एवं सीआईएसएफ जवानों की मुस्तेदी के बीच कोयले का लोडिंग का कार्य बिना किसी विवाद के प्रारंभ हो गया।हुआ। बताया जाता है टकराव की आशंका को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी।जिसके तहत बुधवार के दिन सुबह से ही क्षेत्र के जमुनिया, बेनीडीह एवं नदखरकी कोल डंप में लोकल सेल के काँटाघर के आसपास बाघमारा के डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बाघमारा, बरोरा, मधुबन इत्यादि थाना के पुलिस बल एव सीआईएसएफ के जवानो को तैनात कर दिया गया था। भारी फोर्स के कारण लोडिंग में कही कोई विवाद या बवाल नहीं हुआ। एकदम शांत माहौल में गाड़ियां लोड हुई। मालूम हो कि इसके पूर्व 31 अगस्त को जमुनिया, बेनीडीह एवं नदखरकी कोल डंप में स्टीम कोयले के उठाव को लेकर अलॉटमेंट दिया गया था। प्रशासन द्वारा यहां कोयला उठाव में दो पक्षो के बीच टकराव की आशंका से निबटने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। परंतु प्रबंधन द्वारा सभी अलॉटमेंट रद्द कर दिया। जिस कारण गाड़ियां लोड नहीं हो सकी। बुधवार 09 सितंबर को इन तीनो कोल् डंप में 14 डीओ धारकों का 1364 टन कोयले के उठाव को लेकर भारी पुलिस बल एवं सीआईएसएफ के जवान तैनात किये गए। परन्तु बिना किसी विरोध के कोयला लोडिंग चालू हुआ। मालूम हो 08 सितंबर को कोकरीज़ की 16 गाड़ियां लोड हुई थी। लोडिंग शांतिपूर्ण माहौल में शुरू होने पर लोगो ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।