
नई दिल्ली: फाॅरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट 2010 के प्रावधानों का उल्लंघन और अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गृह मंत्रालय ने 13 गैर सरकारी संगठनों की विदेशी फंडिंग के लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि गृह मंत्रालय को रिपोर्ट मिली थी कि ये 13 गैर सरकारी एनजीओ कुछ प्रदेश और खासकर झारख्ंाड के अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में लोगों का धर्मांतरण कराकर उन्हें ईसाई बनाने के कार्य में संलिप्त थे। इस तरह के कार्यों में संलिप्तता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए उन सभी गैर सरकारी संगठन के लाइसेंस को निलंबित करने का फैसला लेते हुए यह कदम उठाया।
