उत्पादन चालू करने व स्थानांतरण रोकने की मांग पर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन

0
fastlive news

कतरास:  सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी अन्तर्गत 1/2 इन्कलाईन मे उत्पादन चालु कराने तथा श्रमिको को स्थानतरण पर अविलम्ब रोक लगाने की मॉग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने पीट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधन तथा कोलियरी प्रबंधन के ऊपर एक साजिश के तहत खदान बंद करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से अदित्य नाथ झा, मजहर अंसारी, इन्द्रदेव भुईयॉ,  साजन महतो, आनंद सिंह, गोल बाबु अंसारी, सुनिल सिंह, निरज गुप्ता, रामेशवर पासवान, भोला गोप, जितेन्द्र कुमार नोनिया  के आलावे अन्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news