
धनबाद : एगारकुण्ड-दक्षिण में आज पानी को लेकर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा न्यू पानी टंकी के पास धरना दिया गया, ग्रामीणों ने कहा की उक्त टंकी से हम लोगो को पानी नही मिल रहा है जिससे हमलोगों को पानी के लिए घर से दूर कृष्णा कांटा के समीप पानी लाने जाना पड़ता है हमलोगों को पानी नही मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अगर 21-2-2018 तक हम लोगो का मांग पूरा नही होता है तो 22-2-2018 को हम ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, धरना का नेतृत्व एगारकुण्ड दक्षिण की पंचायत समिति सदस्या गोरी दास ने की, मौके पर सुंदरा बाउरी, प्रतिमा बाउरी, सुनीता बाउरी, कुदरी देवी, ममता बाउरी, नमिता बाउरी सहित दर्जनों महिला उपस्थित थीं|