
बाघमारा : बाघमारा पोलो ग्राउंड में आयोजित कमल क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे राउंड की प्रतियोगिता में राजवंश क्लब डुमरा ने टास जीतकर फिल्डींग करने का निर्णय लिया, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जनता टू भीमकनाली ने 08 ओवर में 87 रन बनाये, इसके जवाब में राजवंश क्लब डुमरा ने 07 ओवर एंव 02 बॉल में दिये गये लक्ष्य को हासिल कर लिया, दुसरा मैच स्टार इलेवन एंव संगम क्लब के बीच खेला गया, जिसमें स्टार इलेवन की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाया, जिसके जवाब में संगम क्लब ने 07 ओवर में दिये गये लक्ष्य को पारकर लिया, इसके अलावा रविवार को पहला सेमीफाईनल मैच संगम क्लब भीमकनाली एंव राजवंश क्लब डुमरा के बीच खेला गया, इस मैच में राजवंश क्लब की टीम संगम क्लब के द्वारा बनाये गये 110 रनों को निर्धारित ओवरों में पूरा नहीं कर सकी, इन तीनों प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी मैच का पुरूस्कार खिलाड़ियों को देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान आयोजन समिति कमल क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।