कांटा पहाड़ी में ढुलू व जलेश्वर समर्थक भिड़े, कई घायल

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : चर्चे में रही बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के कांटा पहाड़ी लोडिंग पॉइंट में वर्चस्व को लेकर विधायक ढुलू महतो व पूर्व विधायक जलेश्वर महतो के समर्थक आपस मे भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर चले हरवे हथियार से दोनो पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इस हिंसक संघर्ष में एक पुलिस पदाधिकारी के भी भी घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। मालूम हो कि कांटा पहाड़ी लोडिंग पॉइंट पर पिछले कुछ दिनों से ढुल्लू एवं जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच नए और पुराने मज़दूरो को लेकर तनातनी चल रही थी। जिस कारण यहाँ लोडिंग का कार्य भी प्रभावित था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news