
बाघमारा : थाना क्षेत्र के घोराठी के समीप सोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा एक टेंपो में लदा खाध आपूर्ति (पीडीएस) का चावल समेत दो लोगो को पकड़ने के मामले में बीस सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष और पीडीएस डीलर आमने-सामने हो गए हैं। इस मामले में एक ओर जहाँ बीस सूत्री के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने खाध आपूर्ति
के चावल की कालाबाज़ारी करने का हवाला देते हुए संबंधित डीलर पर कारवाई की मांग करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य खाध आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं उपायुक्त धनबाद को ट्वीट के माध्यम से जानकारी दिया है। वही घोराठी के डीलर शम्भू शरण पांडेय ने गुरमीत सिंह पर पीडीएस दुकान चलाने के एवज में प्रतिमाह 13 हज़ार रुपया रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बाघमारा थाना में गुहार लगाई है। इस मामले में बीस सूत्री के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने उक्त डीलर के आय सम्पति कि भी जांच की मांग की है। फिलहाल यह मामला काफी गरम हो चला है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं। फिलहाल मामला जांच की जद में है।