जब तक डीसी रेल लाइन चालू नहीं हो जाता महाधरना आंदोलन जारी रहेगा : गोस्वामी

0
fastlive news

बाघमारा जोन : धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को पुन: चालू करने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में चल रहे महाधरना आंदोलन रेल दो या जेल दो में पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में कोयलांचल वासियों का महाधरना आंदोलन 225 में दिन भी अनवरत जारी रहा. पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी ने कहा कि जब तक डीसी रेल लाइन चालू नहीं हो जाता महाधरना आंदोलन जारी रहेगा, श्री गोस्वामी ने कहां की बीसीसीएल और डीजीएमएस दोनों मिलकर रेलवे को सोनारडीह से लेकर कुसुंडा तक जल्द से जल्द एनओसी देने का काम करें नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा आंदोलनकारियों का सब्र का बांध टूट रहा है जिस दिन सब्र का बांध टूटेगा बीसीसीएल और डीजीएमएस के किसी भी अधिकारियों को शांति से काम काज करने नही दिया जाएगा। बीसीसीएल और डीजीएमएस से अब आर-पार की लड़ाई होगी बीसीसीएल और डीजीएमएस की मिलीभगत के कारण ही डीसी रेल लाइन बंद हुई है और यहां के लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है प्रबंधन डीसी रेल लाइन चालू करने को लेकर जो भी दिक्कतें आ रही हैं उसे जल्द पूरा कर कर डीसी रेल लाइन पर यात्री ट्रेनो का परिचालन करने का काम करे, तत्काल कतरासगढ़ स्टेशन से डीसी इंटरसिटी झारग्राम ट्रेनों का परिचालन करवाना शुरू करें आज के महाधरना में ललित सिंह अजय कुमार सिंह प्रभात केडिया किशन पंडित विजय कुमार मदन मोहन पांडे राधेश्याम अग्रवाल मोहम्मद अख्तर विनोद चावला नायक खटीक विनोद विश्वकर्मा मोहम्मद राजा राजा अंसारी मोहम्मद हसमुख मोहम्मद साबिर किशोरी प्रसाद बद्री साहब संतोष श्रीवास्तव मनोज गुप्ता अरविंद गुप्ता मोहम्मद निसार अंसारी नागो भूमिया मोहम्मद जमील अंसारी मोहम्मद रशीद अंसारी मोहम्मद शकील रविंद्र राय मनोज कुमार राय मनीष वर्मा मुकेश कुमार गोपाल सिंह राजकिशोर सिंह हीरा प्रसाद राजकुमार गोस्वामी रविंद्र महतो जोगेंद्र राम राजकुमार गोस्वामी शंकर भुइयां बलराम हरिजन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news