तेतुलमारी की रिया का हुआ आकांक्षा 40 में चयन

0
fastlive news

कतरास : तेतुलमारी स्टेशन रोड निवासी किशोर निषाद की पुत्री रिया कुमारी निषाद का झारखंड के आकांक्षा 40 में चयन हुआ है। इस मौके पर निषाद समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रिया कुमारी निषाद को बुके, गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संम्मानित किया। शिक्षक सहदेव महतो ने बताया कि पूरे राज्य से 40 छात्र-छात्राओं का चयन आकांशा 40 में होता हैं जो डॉक्टर या इंजीनियरिंग की पढाई करेंगे। जिसका सभी खर्चे राज्य सरकार वहन करती है। उन्होंने बताया कि 2022 में जी मेंस के बाद जी एडवांस करेगी। तभी उनके सपने पूरे होंगे। रिया ने बताया की 10 तक की पढाई की। साथ ही कुछ अलग से तैयारी की और अभी सिजुआ के शहीद शक्ति नाथ महतो की छात्रा और पिछले साल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी में मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आजसू के केंद्रीय सचिव बीरेन्द्र निषाद ने कहा कि राजनीति सामाजिक प्रशाशनिक शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे आये यह हम सब की जवाबदेही बनती है। सिस्टम बनाये। तभी समाज के बच्चे आई ए एस, आई पी एस बनाकर समाज की कुरीतियों को दूर करेंगे। अभियंता चंदेश्वर प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज के कार्यो को बढ़ावा दे। बच्चे को पढ़ाए समाज की उन्नति के लिये हमेशा कदम बढ़ाये । उन्होंने रिया की पढ़ाई में आर्थिक रूप से भी हरसंभव मदद की बात कही। मौक़े पर चंद्रमोहन महतो , सहदेव महतो, बिरजू निषाद ,मनोज निषाद ,पत्रकार जीतेन्द्र कुमार जीतु ,अनिल कुमार ,रंजन मल्लाह ,पुनीत कुमार ,रोहित मल्लाह , लमालती देवी ,प्रिया कुमारी निषाद सहित अन्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news