विधायक के प्रयास से मजदूर का शव हिमाचल से झारखंड लाया गया

0
fastlive news

कतरास : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रयास से झारखंड के एक मृत मजदूर का शव हिमाचल प्रदेश से झारखंड लाया गया। बताया जाता है कि मृतक मजदूर टुंडी विधान सभा क्षेत्र के पीठुआटांड, मछियारा पंचायत टुंडी का निवासी था उसकी मौत की खबर परिजनों को मिला। जिसके बाद परिजन शव लाने के लिए प्रयास करने लगे। किंतु आर्थिक तंगी के कारण वे मजबूर थे। इस बीच परिजनों ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से संपर्क किया।उन्हें जानकारी दिया कि पीठुआटांड निवासी  करमचंद मुर्मू, पिता गोविंद मुर्मू हिमाचल में मजदूरी करने गया था।जहां उसकी मौत हो गयी है। जिसके बाद विधायक श्री महतो ने झारखंड सरकार के सीएमओ में संपर्क किया और परिजनों व गांव वासियों से श्री महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। शव आने की सूचना पर झामुमो जिला सचिव पवन महतो, फुलचंद किस्कु, बसंत महतो, श्रवण टुंडू, रामेश्वर बास्की, मोनिका देवी, कमल टुंडू, रवींद्र सिंह, राजेश महतो आदि ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news