
लोयाबाद : झारखंड छात्र मोर्चा के द्वारा बुधवार को गोधर गनशाडीह स्थित डॉ भीम राव अम्बेडकर स्कूल ग्राउंड में प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर बताया गया की खेमका कंपनी के द्वारा लोगो व आम जनता की परवाह किये बैगर एनएच 32 धनबाद-कतरास मुख्य सड़क मार्ग पर हाइवा और भारी वाहनों से अधिक से अधिक कोयला ट्रांसपोर्टिंग हेतु चलाया जा रहा है, जिससे भारी प्रदुषण फैल रहा है साथ ही दुर्घटना होने संभावना बनी हुई रहती है, इसके विरोध में 09 दिसंबर को आन्दोलन किया जायेगा, खेमका कंपनी के द्वारा युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है, मौके पर वार्ड 07 पार्षद नंद दुलाल सेन गुप्ता, वार्ड 08पार्षद महाबीर पासी, वार्ड 12 पार्षद प्रतिनिधि गोविंद राउत, वार्ड 13पार्षद करमी देवी आदि गण्मान्य लोग उपस्थित थे|