
लोयाबाद : निचितपुर दुर्गा मदिर फुटबॉल ग्राउंड के समीप बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, कलश यात्रा गाजे-बाजे एवं झांकी के साथ निकली गई, कलश यात्रा में 101 कुंवारी कन्या एवं महिलाएं माथे में कलश लेकर चल रही थी, बजरंगबली मंदिर से निचितपुर, गडेडिया मोड, गडेडिया बस्ती होते हुवे छठ घाट नदी पहुंची, आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरण का अनुष्ठान करवाया, जिसके बाद कलश यात्रा पुनः निचितपुर बजरंगबली मंदिर पहुँची, जहां कलशों को स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ किया गया, कलश यात्रा के दौरान पुरे बाँसजोड़ा, गडेडिया, निचतपुर क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजमयान हो गया, कलश यात्रा को सफल बनाने में अर्जुन मल्लाह, संजय तुरी, गीता सिंह, रवि कुमार, नवल महतो, मुकेश शर्मा, राजकुमार महतो आदी का सराहनीय योगदान रहा|