
धनबाद : पुटकी थाना अंतर्गत करकेन्द अस्पताल के समीप मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टेम्पो को जोरदार टक्कर मर दी जिससे टेम्पो में सवार केंदुआ खटाल निवासी लखन यादव के पुत्र दीपक यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गया ा घटना की सुचना पाकर स्थानीय पुलिस और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दीपक को इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोसित कर दिया ा घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन लेकर भाग गए ा