
बाघमारा : बाघमारा विधानसभा अंतर्गत खानूडीह पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर,में आयुष्मान हेल्थ कार्ड और गैस सिलेंडर का का वितरण बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने अपने हाथों से किया। शिविर में विधायक ढुलू महतो ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हर घर तक स्वास्थ्य सुविधा के आयुष्मान कार्ड और गैस मुक्त में देने का जो योजना चलाया है उसे पूरा करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाघमारा के हर जरूरतमद लोगों को यह सुविधा पहुंचाने में मेरा पूर्ण सहयोग रहेगा। मौके पर खानुडीह पंचायत के कई गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।