बाघमारा में हो-हंगामें के बीच बीस सूत्री समिति की बैठक संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री समिति की मासिक बैठक बुधवार के दिन हो-हंगामें के साथ संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता ने की,जानकारी के अनुसार बैठक शुरू होने के साथ ही बीस सूत्री के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह एंव बाघमारा के बीडीओ अनंत कुमार के बीच बैठक में अधिकारियों की कम उपस्थिति के सवाल पर खूब नोंक-झोंक हुई, बैठक में अधिकारियों की बराबर अनुपस्थिति की बात पर बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि बीस सूत्री की बैठक में हमेशा अधिकारी बहाना बनाकर अनुपस्थित रहते हैं,जिस कारण बीस सूत्री की बैठक प्रभावित होती है, इस संदर्भ में बीडीओ अनंत कुमार ने कहा कि उन्हें एग्यारकुंड प्रखंड का भी काम देखना पड़ता है, बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर समिति के सदस्य काफी नाराज दिखे, बैठक में बाघमारा प्रखंड के दलूडीह पंचायत में हुए घोटाले को लेकर समिति के सदस्य काफी आक्रामक रहे,समिति के सदस्यों ने इस संदर्भ में कहा कि दलूडीह पंचायत में विकास योजनाओं में घोटाले को लेकर बाघमारा प्रखंड की काफी बदनामी हुई है, समिति के सदस्य सरकार की योजनाएं सही ढंग से जमीनी स्तर पर उतरें, इसके प्रति काफी गंभीर दिखे, समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने उन्हें योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन हो इसकी मोनीटरींग के लिए अधिकृत किया है, ऐसे में अगर कहीं भी योजनाओं में गड़बड़ी पायी गयी तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष बीस सूत्री समिति के द्वारा की जायेगी, समिति के सदस्यों का साफ तौर पर कहना था कि जो बदनामी बाघमारा प्रखंड की हुई है, उससे निकलकर योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन हो ताकि बदनामी से उबारा जा सकें, बैठक में बीडीओ अनंत कुमार ने गरीबी उन्मूलन अभियान पर बिशेष बल दिया, उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन अभियान के तहत हर पंचायत क्षेत्र में कैसे आर्थिक संपन्नता से जुड़े कार्य किये जाये, ताकि पंचायत का आम आदमी भी स्वयं को स्वरोजगार से जोड़ सकें, उन्होंने समूहों के माध्यम से घरेलू रोजगार पर बल दिया, इसके तहत मशरूम, पापड़ आचार इत्यादि घरेलू उधोग-धंधों से लोगो को जोड़ने आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया, उन्होंने बाघमारा प्रखंड के हर पंचायतों में रोजगार दिवस मनाने पर बल दिया, हर पंचायत में रोजगार दिवस का अनुपालन हो इस पर बिशेष रूप से दिशा निर्देश बीडीओ ने दिया,बैठक में पांच-सात वषो से अधिक समय से रह रहे पंचायत सेवकों को अन्यत्र ट्रांसफर की अनुशंसा की बातें कही गई,बैठक में बीडीओ अनंत कुमार ने कृषि संबंधित समस्याओं का उचित ढंग से जवाब नहीं मिल पाने की स्थिति में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंकर बैठा को शो कॉज करने का निर्देश दिया, बैठक में धान अधिप्राप्ति के लिए राजगंज में एक ही पैक्स बनाये जाने पर नाराजगी वयक्त की गई, बैठक में कई अधिकारियों को शो कॉज किया गया, बैठक में खोनाठी के किसान कमल महतो को बिशेष अवार्ड के तहत इजराईल भेजे जाने की अनुशंसा पर बल दिया गया, बैठक में समिति के सदस्यों के साथ खोनाठी जाकर सर्वेक्षण पर बल दिया गया, बैठक में उपस्थित पीएचडीई के अभियंता सोमर मांझी के द्वारा जलापूर्ति योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न स्थानों में योजना की बाबत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, बैठक में विभिन्न पंचायतों एंव कई विधालयों में खराब पड़े चापकलों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी वयक्त की गई, बैठक में लक्ष्य के अनुपात में कम शोचालय का निर्माण कराये जाने पर कड़ी आपति जतायी गयी, इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न थाना में महिला के लिए शोचालय नहीं होने की बातें उठायी गई, बैठक में मुख्य रूप से बीस सूत्री समिति के सदस्य संजय कुमार पांडेय, सुरेन्द्र पासवान, रीता देवी, सीडीपीओ अल्पना कुमारी, शिक्षा पदाधिकारी महावीर पासवान, के के राणा, नगर निगम के वीरेन्द्र भटट, बीसीओ राजेन्द्र प्रसाद, जेएसएस परशुराम सिंह एंव अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news