
बाघमारा : भाकोकोलि के ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया कोलडंप में बुधवार के दिन कोकरीज लोडिंग के दौरान बैंक से मजदूरो का पेमेंट के सवाल पर तनाव की स्थिति उत्पण हो गई, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस के सक्रियता के कारण मामला शांत हुआ, इन कारणों से यहां कोकरीज का लोडिंग प्रभावित रही, हालांकि कुछ गाड़ियां लोड भी हुई,इस मामले को लेकर जमुनिया कोलडंप के मजदूर बलदेव वर्मा, अवधेश यादव, कामेश्वर कुमार, बाबूलाल नोनियां, विजेन्द्र यादव, सुदामा रजक, नवलेश कुमार, शिवराज रजक, मोली रविदास आदि ने बाघमारा थाना में एक आवेदन देकर कुछ लोगो पर उपायुक्त के आदेश का उल्लंघन का आरोप लगाया है,पत्र में उपायुक्त द्वारा मजदूरों के लोडिंग का पेंमेट बैंक के माध्यम से कराने के निर्णय को दरकिनार कर जबरन कोकरीज लोडिंग का आरोप लगाया गया है, आवेदन में कहा गया है कि उपायुक्त महोदय के द्वारा उधमियों के साथ हुए बैठक में मजदूरों का लोडिंग का पेमेंट बैंक के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया था, परंतु कुछ रंगदार किस्म के तत्व मजदूरों को झांसे में रखकर गाड़ी लोड कराना चाहते हैं,आवेदन में कहा गया कि स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से माहौल शांत रहा, अन्यथा यहां कुछ भी हो सकता था।