
धनबाद : धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के कशियाटाँड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के अनुसार मौके पर ही महिला की मौत हो गई, मृतक महिला सीता देवी उम्र 33 वर्ष तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बड़ा बस्ती वासदेव रवानी की पत्नी बताई जा रही है, इस दुर्घटना में घायल मृतक के पति वासदेव रवानी और एक अन्य का इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है, इस घटना के विरोध में तथा मृतक के आश्रित को मुवाबजे की मांग को लेकर लोगो ने भूली-काको मुख्य हीरक मार्ग को जाम कर दिया है|