महुदा के सिंगडा़ पंचायत भवन में हजारो की चोरी

0
fastlive news

महुदा : महुदा के सिंगडा पंचायत भवन का ताला तोड़कर अपराधियों ने वहां रखे इंवेटर सहित कई सामनों पर हाथ साफ किया है। बताया जाता है कि उक्त पंचायत भवन में एक रात्री गार्ड भी मानदेय पर तैनात है। लोगों का कहना है कि जब पंचायत भवन में मानदेय पर गांव के ही जितु महतो नामक व्यक्ति गार्ड के रूप में तैनात है तो वहां की इंवेटर और बैटी चोरी होना संदेश की बात है। वहीं गार्ड ने चोरी के संबंध में स्थानीय थाना को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की हैं। चोरी के संबंध में मुखिया तथा पंचायत सचिव बीडीओ को सूचना नहीं दी गई है। महुदा थाना की पुलिस रात्री गार्ड जितु को थाना लेकर गई थी जहां पुछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news