
धनबाद : धनबाद बोकारो मुख सड़क मार्ग पर आज करीब 2:00 बजे तेलमाचो पुल के नीचे एक टाटा हैरियर कार जा गीरी। जिससे कार में सवार कई लोगों को हल्की चोटे आई है। कहा जा रहा है कि एयर बैग खुलने के कारण कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त कार धनबाद से बोकारो की ओर जा रही थी। तभी घने कोहरे के कारण कार चालक ने अपना नियंत्रित को दिया जिससे कार पुल के नीचे जा गिरी । घटना के दौरान कार में लगी एयरबैग के कारण सभी लोगों की जान सही सलामत रही । घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई । बताया जाता है कि कर में सवार सभी युवक गुरु गोविंद सिंह स्कूल बोकारो के छात्र हैं । जो किसी काम से धनबाद गए हुए थे । लौटने के दौरान उक्त घटना घटी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी।