
लोयाबाद : लोयाबाद कनकनी नंबर 4 पुस्तकालय में योगेश स्मृति मंच द्वारा पूर्व सांसद मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य रहें स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश की जयंती समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर गरीब असहाय जरूरतमंदो के बीच 100 कम्बल वितरण किया गया, जयंती समारोह में धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मन्नान मालिक, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समरेश आलम, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत यादव, संतोष सिंह, रामाधार चौहान, बीना भारती, सुल्तान अहमद, रवि चौबे, प्रकाश नोनिया, लोयाबाद वार्ड 7 के महावीर पासी समेत अन्य लोगों ने स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश की स्मारक स्थल पर माला अर्पण किया, वक्ताओं ने कहा स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद योगेश गरीबों के मसीहा थे गरीबों के हित के लिए निस्वार्थ होकर कई आन्दोलन किए थे, वे आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके कदम चिन्हों पर चलना है उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जयंती समारोह का अध्यक्षता राजीव रंजन प्रसाद चौहान एवं संचालन प्रकाश नोनिया ने किया, मौके पर सिपाही चौहान, राजेश चौहान, उमेश चौहान, सदेश चौहान, मनोज चौहान, हकीम आलम, प्रकाश नोनिया, मदन चौहान, निलु चौहान, पप्पू चौधरी, बबलू चौहान, ललन चौहान, बीर सिंह, आलोक चौहान, आमोद चौहान आदि उपस्थित थे|

