लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना सह चार्टर नाइट समारोह संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब ऑफ बाघमारा का 34 वा पदस्थापना सह चार्टर नाइट समारोह रविवार के दिन डुमरा स्थित बीसीसीएल के अतिथि गृह में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन ढंग से मनाया गया। इस मौके पर वर्ष 2020-21 के लिए क्लब का अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को बनाया गया। उन्होंने यह पदभार निवर्तमान अध्यक्षएस एन राय के हाथों से लिया। इस मौके पर नए अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब ने उनपर विश्वास करते हुए उन्हें जो उत्तरदायित्व सौपा है उसमें वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने

कहा कि क्लब के मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए जनहित में वे कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर क्लब के अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई तथा सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाया गया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के पदाधिकरियों ने कहा कि लायंस क्लब अपने प्रारंभ काल से निर्धन वर्ग की सेवा भाव से जुड़ा हुआ है। क्लब द्वारा समय-समय पर मोतियाबिंद का शिविर निःशुल्क लगाया जाता है। निर्धन मेघावी बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करता रहा है।अभी कोरोना काल मे लोगो के बीच क्लब द्वारा मास्क, सेनिटाइजर इत्यादि का वितरण किया गया। भूखे लोगो को भोजन कराया गया। क्लब द्वारा कई स्थानों में वृक्षारोपण कराया गया। इस मौके पर क्लब की वार्षिक पत्रिका संयम का विमोचन किया गया। क्लब के सदस्यों ने क्लब के सेवा कार्यो के प्रचार-प्रसार के लिए मीडियाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी मीडियाकर्मियों को पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के मुकेश राय, डॉ मनोज कुमार, दिलीप कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र वर्णवाल, चंदन मिश्रा, राज़ चौहान, राजेंद्र कुमार नापित, पी के ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह का संचालन प्रवीर राय ने किया। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news