लोयाबाद के लोग समस्याओं का सामना कर जीने को मजबूर

0
fastlive news

ःः जनप्रतिनिधि और निगम के अधिकारी मूकदर्शक
ःः व्यथा मदनाडीह मोड से बांसजोड़ा का विभिन्न जगह जाने वाले मार्ग का

लोयाबाद :  धनबाद नगर निगम के लोयाबाद का क्षेत्र पिछले कई दशक पूर्व जहां आम से लेकर खास तक के लोग स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पानी, आवागमन के लिए साफ सुथरी मार्ग यानी सभी दृष्टिकोण से अपने आप का गौरवांवित महसूस करते हुए जीवन-यापन करते थे। आज वही लोयाबाद क्षेत्र का किसी भी स्थान में बसे लोग नारकीय जीवन-यापन करने का मजबूर है। स्थानीय विधायक हो या पार्षद सभी अपने राजनिति को मजबूत रखने के लिए क्षेत्र का भ्रमण तो करते ही है। समस्या को देखते भी है, योजना भी बनाते है, शिलांयास से लेकर उद्घाटन तक कर देते है। लेकिन समस्या का निराकरण ठोस करने के बजाय खानापूर्ति मात्र कर देते है। क्षेत्र के विकास के नाम पर बड़ी बड़ी वादा करने के साथ साथ कुछ योजना का कार्य कर मद का एक तिहाही हिस्सा तो कार्यकर्ता से लेकर विभाग के आलाधिकारी योजना के सामग्री में कटौती कर रकम को अपने जेब में भरने का तरिका भी ढुंढ लेते है। लोयाबाद के दर्जनों समस्याओं में एक समस्या ने फिलहाल लोगांे को जीना मुहाल कर रखा है और वह है लोयाबाद मदनाडीह मोड़ से होकर बाँसजोड़ा 12 नंबर, बाँसजोड़ा रेलवे स्टेशन, बाँसजोड़ा बाजार, बाँसजोड़ा छह नंबर, आसपास के दर्जनों गांव जाने वाली क्षतिग्रस्त और जल जमाव वाले एक मुख्य मार्ग । यह मार्ग इतनी उबड़ खाबड़, टुटी फुटी एवं जल जमाव हो चुका है कि लोगों को चार कदम तक चलना खतरे से खाली नहीं दिख रहा है। मार्ग से होकर रोजाना हजारों स्कूली बच्चे, आसपास के व्यवसायी, मजदूर, काॅलोनी वासी सहित बाहार से आने जाने वाले लोग आवागमन करते है। जिसे काफी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मोटरसाइकिल, साइकिल चालक को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों थोड़ी सी वर्षा ने ही उक्त मार्ग की रख रखाव खुलकर आयने की तरह साफ दिख रहा है। वहीं नगर निगम के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ईमानदारी पूर्वक जनता को विकास की कार्य करने की बात कहने की उनकी कार्यशैली को उक्त मार्ग ने उनकी सच्चाई की पोल खोलकर रख दिया है। इतना ही नहीं महज कई दिन बाद लोक आस्था का महापर्व दीपावली से लेकर छठ यानी पूरे एक सप्ताह तक क्षेत्र को पूर स्वच्छ एवं साफ सफाई रखने की व्यवस्था स्थानीय जनप्रतिनधि,स्थानीय नेता, समाजसेवी एवं निगम के अधिकारी को करना उनका फर्ज बनता है। लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के लिए पिछले दिनांे छठ घाट से लेकर मार्ग को मामूली रूप से थोड़ी साफ सफाई कर अपनी अच्छाई का ढ़िढौरा मिडिया के माध्यम से क्षेत्र में पिटवा दी है। लोयाबाद की दुर्दशा यदि किसी को देखने की ईच्छा हो तो वह कुछ पल के लिए यहां आकर सारी समस्याओं में एक उक्त मार्ग की गंभीर समस्या पर थोड़ी नजर डाल सकते है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news