
लोयाबाद : बाघमारा विधान सभा के लोयाबाद में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्या अतिथि झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने अन्य पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहनकर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सिंह ने कहा की कांग्रेस में शमिल होने वाले हर कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ पार्टी में रखा जायगा। शामिल होने वालों में मदन चौहान, विक्की कुमार, संतुल नोनिया अपने सैकडों समर्थको के साथ अन्य पार्टी छोड के कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।