
लोयाबाद : लोयाबाद मोड़ पर गुरुवार को शहीद राजू यादव की 28 वीं पुण्यतिथि व श्रद्धाजलि सभा मनाई गयी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो शहीद राजू यादव की धर्मपत्नी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आबो देवी और उनके पुत्र अवधेश यादव सहित अन्य नेतागणों ने शाहिद राजू यादव की प्रतिमा में फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ढुल्लू महतो ने कहा शहीद राजू यादव की प्रतिमा धनबाद पूजा टाकीज के पास स्थापित किया जाएगा। वही आबो देवी ने कहा कि राजू यादव जनता के सुख दुःख में साथ रहते थे। माफियाओं ने मुगलसराय में उनकी हत्या कर दी थी। माफियाओं ने न जानें कितने घर उजाड़ दिए। अवदेश यादव ने कहा कि पिताजी की बताए गए कदम चिन्ह पर चलना ही मेरी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश यादव व संचालन मुकेश पासवान ने किया मौके पर सुरेश यादव प्रभात राय रामदेव यादव संजय यादव लखन यादव रामप्रीत यादव उज्वल नायक आदि मौजूद थे