
लोयाबाद : निचितपुर में भारतीय जनता पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न दलों को छोड़कर दर्जनो युवक ने ढुल्लू महतो पर आस्था विश्वास रखते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं टाईगर फोर्स में शामिल हुए, समारोह में बाघमारा विधायक ढुलू महतो को युवा कार्यकर्ता द्वारा फूल माला से स्वागत किया, वही विधायक ने जमकर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी की कमियां गिनाई, विधायक ने कहां बाघमारा क्षेत्र में माफिया रंगदारी नही चलने दिया जायेगा, साथ क्षेत्र के विकास के साथ सभी युवा बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा, विधायक ने सभी युवाओं को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया, मौके पर प्रकाश नोनिया, ध्रुव महतो, दिनेश रवानी, मनोज चौहान, चिंटू रवानी, दिनेश, दिवान, डब्लू, अनिल मिर्धा, राम सिंह, चंदन चौहान, हरेंद्र चौहान सहीत सैकाड़ो भाजपा कार्यक्रता मौजूद थे।