वर्चस्व को ले महुदा के भाटडीह में चली गोली, एक गंभीर

0
fastlive news

महुदा: महुदा थाना क्षेत्र के भाटडीह बस्ती में गोली चलने सक एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मी व्यक्ति को परिजनों ने पीएमसीएच धनबाद ले गए है। बताया जाता है कि भाटडीह बस्ती में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच कहासूनी हुई। इसी बीच एक पक्ष के भाटडीह बस्ती के ही गुड्डु हजारी ने साधन हजारी पर गोली चला दी। लेकिन संयोग बस गोली साधन हजारी को न लगकर मुरली हजारी नामक व्यक्ति को लगी। बताया जाता है कि मुरली को पैर में गोली लगी है जो काफी गंभीर अवस्था में उसे पीएमसीएच ले जाया गया हैं। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं आरोपी गुडडू हजारी मौके से फरार हो गया हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news