
बाघमारा : कहते हैं हौसलों को पंख देने की जरूरत होती है, उसके बाद वह खुद-ब-खुद अपने सहारे उड़ने लगता है, कुछ ऐसा ही सार्थक प्रयास बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने कर दिखाया, बाघमारा से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित नावागढ़ बस्ती की आर्थिक रूप से कमजोर, उसपर दोनों पैरों से भी लाचार परंतु हौसला बुलंद, होनहार युवती टुंपा को पढ़ाई के जरिये अपना भविष्य उज्जवल बनाने का सपना देखने के लिए आर्थिक मदद कर विधायक के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है, विदित हो कि बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नावागढ़ बस्ती की पैरों से लाचार युवती के हौसले को देखते हुए उसके बीएड का पूरा खर्च उठाने का बीड़ा उठाया है, शुक्रवार के दिन धनबाद के सक्रिट हाउस में विधायक ने 40 हजार का डिमांड ड्राफ्ट उक्त दिवयांग युवती के हाथों में सौंपा, विधायक के हाथों ड्राफ्ट पाकर उक्त दिव्यांग युवती टुंपा की आखें पुलकित हो उठी,अपने भविश्य का स्वर्णिम सपना देखने वाले इस युवती को विधायक के हाथों मिली इस आर्थिक मदद से बीएड की आगे की पढ़ाई कर पाने की उम्मीद पूरी हो सकेगी, मालूम हो कि दिव्यांग टुंपा धनबाद के एसएसएलएनटी कालेज से बीएड का कोर्स कर रही है, बताया जाता है बीएड का फीस भरने को लेकर उसके पास पैसे नहीं थे, धनबाद की एक संस्था उड़ान हौसलों के माध्यम से दिव्यांग टुंपा ने विधायक से बीएड की पढ़ाई में आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए गुहार लगायी, जिसके बाद विधायक ने उसकी आर्थिक मदद की, इस मौके पर उक्त संस्था की वरीय सदस्या शालिनी खन्ना एंव बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह एंव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, विधायक के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।