विधायक ने किया कंचनपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु का शिलांयास

0
fastlive news

कतरास : मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत कंचनपुर पंचायत को जोड़ने वाली बांस कपुरिया-कंचनपुर बाउरी टोला के बीच कतरी नदी पर पुल का शिलान्यास विधायक ढुलू महतो ने नारियल फोड़कर किया। पुल की कुल लागत एक करोड़ अस्सी लाख है। पुल बनने से दर्जनभर गांव के सैकड़ो लोग लाभान्वित होंगे। पुल के बनने से लोगों को करीब तीन किमी की दूरी कम होगी। वहीं वर्षा के दिनों में लोगों को कतरी नदी पार होने में काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता था। मौके पर सिनीडीह मंडल के विधायक सोनु श्रीवास्तव, पंसस शेख मो रियाजुद्दीन, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व जिप सदस्य जितेश रजवार, बाबुचंद दास, टिंकु तिवारी, शंकर चौहान, मो नासिर, विष्णु चौहान, मृत्यूंजय सिंह, सोनु सिंह आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news