
बाघमारा : न्यू मधुबन वाशरी के मुख्य द्वार के समक्ष संयुक्त मोर्चा के धरना के दौरान विधायक समर्थकों के द्वारा टेंट नहीं लगाने के सवाल पर यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई, घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची, पुलिस की मौजूदगी में धरना प्रारंभ हुआ, धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व विधायक सह मंत्री ओ पी लाल ने कहा कि एचईसी कंपनी गरीबों का हक मारने के लिए स्थानीय विधायक का सहारा लेकर गुंडागर्दी पर उतर आयी है, जबकि विधायक बुर्का पहनकर यहां आंतक का माहौल पैदा कर रहे हैं, लाल ने कहा कि वे अंतिम सांस तक मजदूरों के शोषण के खिलाफ लड़ते रहेगें, उन्होंने कहा कि वे मजदूरों के नियोजन के लिए फिर यहां धरना देगें, भले फिर ओला व पत्थर पड़े, एचईसी कंपनी नियम के विरूद्ध पेटी कान्ट्रेक्टर से काम करवा रही है, उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेट्री एंव डीसी को लिखा जायेगा, धरनास्थल से झंडा उखाड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन इसपर सख्ती बरतते हुए धारा 457 लगायें, धरना को संबोधित करते हुए जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि वाशरी का निर्माण कर रही कंपनी मजदूरों का शोषण कर रही है, उन्होंने कहा कि एकसाथ मिलकर रहें तो कोई भी लड़ाई मुश्किल नहीं है, प्रबंधन ने यहां गुंडे पाल रखे हैं, वह अपने घर में इसे रखे, बाहर ना रखे, जिस प्रकार रावण का नाश विभीषण के कारण हुआ, इसी प्रकार हमें किरण महतो मिल गये हैं, धरना को लगनदेव यादव, जे के झा, सुरेन्द्र यादव, अजमुल अंसारी, नरेश महतो, अधिवक्ता मिश्रीलाल, प्रशांत पांडे, किरण महतो, विरेन्द्र पांडे, उमा सिंह, अनिल चौहान, वासुकीनाथ लाला, रेखा देवी, संतोष दास, केशव पासवान, देवी शर्मा, टी बी सिंह, जगदीश सिंह, रामप्रीत यादव, रामवचन पासवान आदि ने संबोधित किया, धरना का संचालन इंदल यादव एंव अंत में धन्यवाद ज्ञापन बिनोद नापित ने किया।