सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गणित विज्ञान मेला का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में सोमवार को गणित- विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में मुख्य रूप से उपस्थित बाघमारा ब्लाॅक दो के महाप्रधंक देवराज ने मेला का शुभारंभ किया वहीं मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधन की ओर से शॉल , फल व गीता देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसा सोंच रखेंगे वैसा ही भारत का निर्माण करेंगे। इसके अलावा उन्हांने छात्र छात्राओं को आशीर्वचन देकर उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। डा राजेंद्र प्रसाद ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य एवं प्रधानाचार्य को बधाई दी। वहीं विद्यालय सचिव विजय शर्मा ने कहा कि इस तरह के विज्ञान मेले का आयोजन करने से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और आगे चलकर बच्चे देश का नाम रौशन करते है। म्ेले में प्रदर्शनी वर्गों में ं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालें छात्र छात्रा क्रमश शिशु वर्ग में मोनु कुमार,राजनंदु, यषराज, मानव, निशा , प्रेम शर्मा, विद्यया, पियुश, सौरभ रंजन, राधा, नमिता, आकृति, प्रेरणा कुमारी, अनिल कुमार, कशीश एवं , किशोर वर्ग में दीक्षा कुमारी, कसक, विशाल, हनैरा बानो, स्वमी, तरूण वर्ग में नीरज कुमार, प्रिंस राज, मनीश कुमार, गौतम, श्रुतिका, आशीष , मधु कुमारी तथा पत्रवाचन में दीक्षा, अंषुमान, आषीश, चिंटु पांडे, काजल कुमारी एवं कम्प्यूटर में सौरभ, मिथिलेष, निक्की, तन्नु, रामलखन, प्रेम संगम, राजन कुमार, रौणक कुमार, सुप्रियो चैधरी शामिल है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news