
धनबाद : जोड़ाफाटक स्तिथ सीएमएस नामक सुरक्षा एजेंसी के गार्ड ने एजेंसी कार्यालय में ही खुद के राइफल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि धनबाद के ही गांधी नगर निवासी मुरलीधर तिवारी नामक गार्ड अपने ड्यूटी से लौटकर कार्यालय आकर एक कमरे में बैठ गया। कुछ देर कार्यालय में बैठने के बाद उन्हांेने अपने ही राइफल से गोली मार ली। जिससे घटना स्थल परह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। वहीं पुलिस की माने तो सुरक्षा गार्ड के सीने में जो गोली लगी है वह 12 बोर की है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। अब पुलिस इस घटना की तह तक जाने के बाद ही सही पता चल पाएगा।