
बाघमारा : क्षेत्र के विवेकानंद चौक (हरिना) में बीच चौराहें पर टूटी हुई गोलंबर (ख्म्भानुमा) दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है, आये दिन इस गोलंबर से टकरा कर कई वाहन दुर्घटना के शिकार भी होते है और लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है, जबकि प्रति दिन इस चौराहें से होकर प्रखंड के पदाधिकारी, बीसीसीएल के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़े सामाजिक संस्था के गाडियां गुजरती है पर इस और किसी का ध्यान जाता ही नहीं है, या देख कर भी अनदेखा कर देते है, जब की ये सब क्षेत्र को विकसित करने का दंभ भरते रहते है, इस टूटी हुई गोलंबर को मरम्मत का इन्तजार है|