
बाघमारा : सीबीएसई द्वारा आयोजित एआएसएसई 2020 परीक्षा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के भैया बहनों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल किया है। विद्यालय के कुल 195 भैया बहनों में क्रमशः 86-86 ने प्रथम एवं द्वितीय जबकि 23 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 10 भैया बहनों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किया है। पायल कुमारी एवं आकाश कुमार साव 96 %, बलदेव कुमार हेम्ब्रम 94.2%, आदित्य कुमार रवानी 94%, अभिजीत कुमार पांडेय 93.2%, शताक्षी कुमारी 92.2%, लिशा कुमारी 92.2%, कुमारी कुमकुम 91.2%, कृष्ण कुमार महतो 90.8%, आशीष कुमार 90% नम्बरों से उतीर्ण हुए। भैया बहनों के इस स्वर्णिम सफलता पर विधलाय के प्रभारी प्रधानाचार्य शमेंद्र साहू, समिति के डॉ राजेंद्र प्रसाद, अशोक मिश्र, विजय शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल अग्रवाल एवं तमाम आचार्य बंधु ने उनसभी के उज़्ज़वल भविष्य की कामना की है।