
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित जेईई – मेन के वैसे परीक्षार्थी जो परीक्षा देने से वंचित रह गए है। उसके लिए जेईई परीक्षा बोर्ड की तरफ से इसी महीने दोबारा मौका देकर परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में वैसे ही परीक्षार्थी शामिल हो सकेंगे जो एक से 6 सितंबर के बीच कोरोना संक्रमित थे। वहीं ऐसे परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड की ओर से 15 दिनों में दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की जाएगी। इस दोबारा लिए जाने वाले परीक्षा में वैसे परीक्षार्थी परीक्षा नहंी दे सकेंगे जो अन्य कारणों से पिछले दिनों हुई परीक्षा से वंचित रह गए है। कहा गया है कि परीक्षार्थी पुराने आवेदन पत्र में सुधार भी कर सकेंगे। आवेदन पत्र में परीक्षा देने से वंचित परीक्षार्थियों को मान्यता प्राप्त लैब या अस्पताल से जारी कोविड 19 संक्रमण का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
