
नई दिल्ली: विश्व को सबसे उंचे बैटलग्राउंड को देखने की जो ईच्छा पर्यटकों में थी,वह अब बहुत जल्द पुरी होने वाली है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि सियाचीन इलाका पर्यटकों और पर्यटन के लिए अब खोल दिया गया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को सियाचीन में यह पूरी तरह छूट नहीं रहेगी लेकिन पर्यटकों को उत्साह वर्धन के लिए सियाचीन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक लोगों को छूट दी जाएगी। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सैनिकों से पर्यटकों का सीधा संवाद भी होगा। जिससे लोग अपने अपने क्षेत्र और सियाचीन के वातावरण एवं रहन सहन के बारे में एक दूसरे के बातों का आदान प्रदान भी कर सकते है। यह एलान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया है।