
नई दिल्ली: भूटान ने असम के बक्सा में किसानों का पानी रोककर भारत की ओर एक परेशानी में डाल दिया है। कहा जा रहा है कि असम के बक्सा के 26 से भी अधिक गांवों की करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर निर्भर रहकर अपने खेती करते हैं। पिछले कई दिनों से भूटान द्वारा भारत में छोड़े जाने वाले पानी को रोकने से भारत के असम के किसानों का सब्र का बांध टुट चुका हैं। लोग अपने गुस्से से निगले प्रबल धारा से पिछले दो तीन दिनों से किसान इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वहां के किसान केंद्र सरकार पर इस बात पर आस गड़ाए बैठे है कि भारत सरकार इस मुद्दे को लेकर जल्द भूटान के सामने बातचीत के जरिए मामला का समाधान करेंगे। मालूम रहे वर्ष 1953 से ही धान की सिंचाई भूटान की नदियों से होती आ रही है।