पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने ब्लाॅक दो के हाजरी घर के पास किया सभा

0
fastlive news

बाघमारा: कोल उद्योग का कामर्शियल माइनिंग के निर्णय को वापस लेने, कोल इंडिया- कोयला उद्योग का निजीकरण की दिशा में सभी कदमों पर रोक लगाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बीसीसीएल ब्लाॅक 2 क्षेत्र के समक्ष हाजरी घर के पास सभा का आयोजन किया। क्षेत्रीय स्तरीय सभा में मौजूद संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने कोल इंडिया एवं कोयला उद्योग को निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध करते हुए सरकार को मजदूर विरोधी, जनविरोधी एवं राष्ट्रविरोधी बताया है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार देश के संपूर्ण कोयला उद्योग को देशी -विदेशी मालिकों के हाथों सौंप देना चाहती है। सभा के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मानस चटर्जी और ओपी लाल ने कहा कि सरकार के खिलाफ कोयला उद्योग में कार्यरत यूनियनों के संयुक्त मोर्चा की ओर से 2 जुलाई से 4 जुलाई 2020 तक कोल इंडिया एवं एससीसीएल में हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान मोर्चा के नेता द्वय ने सभी कर्मी एवं यूनियन के पदाधिकारी से लेकर सदस्यों तक को अपने क्षेत्रीय स्तर पर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। सभा में मुख्य रूप से मानस चटर्जी, ओपी लाल, बैजनाथ यादव, जेके झा, लगनदेव यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news