
नई दिल्ली : मार्च 200 वर्ष 1901 के बाद देश के प्रलेखित इतिहास में सबसे गर्म का महीना दर्ज किया गया हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक विश्लेषण से की गई है। वही आईएमडी की माने तो इस वर्ष का मार्च महीना 121 वर्षों के बाद सबसे गर्म का महीना रिकार्ड किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए आईएमडी ने कहा है कि काफी समय तक सुखे के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति पैदा हुई। जिसके कारण इस वर्ष का मार्च महीना पिछले 121 वर्षों के बाद काफी गर्म का महीना दर्ज किया गया। वैसे तो भारत में मार्च महीना में ही सबसे ज्यादा चिलचिलाती गर्मी रहती है। लेकिन इस वर्ष का गर्मी कुछ अलग ही रहा।