
नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों से भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन अब कोरोना महामारी के प्रकोप को घटता देख शनिवार 27 मार्च 2022 से यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। मालूम रहे कोरोना के कारण मार्च 2020 में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं पिछले दो साल के लंबे अंतराल के बाद 27 मार्च से छह भारतीय एयरलाइंस और 60 विदेशी एयरलाइंस ने भारत को 63 देशों से आवागमन आरंभ कर दिया है। वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद जुलाई 2020 से करीब 35 देशों के साथ “एयर बबल“ व्यवस्था के तहत भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है।