
नई दिल्ली : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह 3 दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर गए हुए हैं। राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि आज के दिनों में ‘भारत को कोई आंख दिखाकर बच नहीं सकता’ हैं। उन्होनें कहा कि दुनिया के कोई भी देश अब भारत को एक कमजोर देश के तौर पर नही देख सकता है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत के प्रति चीन के नजरिए में भी बदलाव हो रहा है। उन्होनें कहा कि चीन के बदलाव का कारण कहीं न कहीं भारतीय सैनिकों के जरिए गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को दिया गया मुंहतोड़ जवाब भी है।