
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को लेकर देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने विरोधी पार्टियों पर कड़ा प्रहार किया है। पी एम मोदी ने विरोधी पार्टियों पर प्रहार करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि ब्रह्मांड की कोई भी विपक्षी शक्ति अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती। उन्होनें इतना तो जरूर कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले का उपयोग सकारात्मक तरीके से करेंगे। मालूम रहे कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर काफी गहन चिंतन मंथन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुहर लगाए जाने के बाद विपक्षी दलों सहित कश्मीर की पार्टियों ने अनुच्छेद 370 की वापसी के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात कही है। विरोधियों के इसी बात को लेकर PM मोदी ने विरोधियों पर कड़ा प्रहार किया है।